अपने सगे भांजे से महिला का चल रहा था अफेयर, जानकारी के बाद पति का रो-रो कर बुरा हाल

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ख़बरों के मुताबिक सहजनवा इलाके की एक महिला अपने सगे भांजे से शादी की जिद पर अड़ी हुई है। होली के एक दिन पहले यह महिला अपने भांजे के साथ बस्ती भाग गई थी। किसी तरह दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। थाने में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई लेकिन महिला अपने जिद पर अड़ी हुई है। महिला ने सभी से स्पष्ट कह दिया है कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी। बताया जा रहा है कि थाने में जब महिला नहीं मानी तो उसका पति फूट-फूटकर रोने लगा। महिला व उसके पति तथा भांजे के बालिग होने पर पुलिस ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि हरपुर बुदहट का एक युवक बचपन से ही सहजनवां स्थित अपने मामा के घर पर रहता था। उसके मामा विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं और उनकी तैनाती दूसरे जिले में है। पत्नी व दो बच्चे घर पर ही रहते हैं। इस बीच पिछले करीब 2-3 साल से मामी और भांजे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली से एक दिन पहले मामी अपने भांजे के साथ बस्ती भाग गई। होली की छुट्टी में महिला का पति जब घर पहुंचा तो पूरे मामले की जानकारी हुई। पहले घर पर पंचायत हुई लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई लेकिन महिला अपने जिद पर अड़ी हुई है। महिला ने सभी से स्पष्ट कह दिया है कि वह अपने भांजे के साथ ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *