कई ऐसी रहस्यमय जानकारियां हैं जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। आज हम एक ऐसी ही रहस्यमयी जानकारी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक घाटी भी ऐसे ही रहस्यों से भरी हुई है। लोग इस घाटी को पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। सबसे रोचक बात यह है कि इस घाटी की महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान दिखती हैं। कहा जाता है कि यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र तक मां बन सकती हैं। इस जगह का नाम हुंजा वैली है। हुंजा वैली पाकिस्तान के कश्मीर में है। बताया जाता है कि हुंजा वैली में लोग 120 साल से लेकर 150 साल तक जिंदा रहते हैं जबकि पाकिस्तान में लोगों की औसत आयु सिर्फ 67 साल है।
हुंजा वैली में हुंजा समुदाय के लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल भी काफी अलग होती है। यहां के लोग सादा खाना खाते हैं, और खूब शारीरिक मेहनत करते हैं। हुंजा समुदाय के लोग खूबानी फल को बहुत शौक से खाते हैं। माना जाता है कि इस फल के जूस को पीकर वहां के लोग कई महीनों तक जिंदा रह सकते हैं। इस फल के सेवन से यहां के लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी नहीं होती हैं। यह लोग अपने खाने-पीने में कच्चे फल और सब्जियों को प्रमुखता देते हैं। यह लोग मीट-मांस कम खाते हैं। बताया जाता है कि हुंजा समुदाय के लोग हर दिन नियमित रूप से योगा करते हैं जिसमें सांस लेने की टेक्निक और ध्यान भी शामिल होता है। यहां के लोग एनर्जी मैनेजमेंट और रिलैक्सेशन पर भरोसा करते हैं।
हुंजा वैली के रहस्यों को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि आज तक यहां पर परियां हैं। लोगों का मानना है कि हुंजा वैली के आसपास आज भी परियां रहती हैं और यह स्थानीय लोगों की बाहरी खतरों से रक्षा करती हैं। यहां के लोग यह दावा करते हैं कि ऊंचाई वाली जगहों पर जाने पर परियों की आवाज उन्हें सुनाई देती है। ये परियां इंसानों जैसी ही दिखती हैं और सुनहरे बाल और हरे रंग के कपड़ों में रहती हैं। हुंजा वैली दिल्ली से करीब 800 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह को फेमस इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2019 के सबसे कूलेस्ट प्लेस टू विजिट की लिस्ट में शामिल किया था।
