7 राज्यों में 14 महिलाओं से शादी करके इस नटवरलाल ने उड़ा दिए सभी के होश

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

नई दिल्ली। एक 60 साल के शख्स ने 7 राज्यों की 14 महिलाओं के साथ शादी करके सबके होश उड़ा दिए हैं। यह नटवरलाल वकील, शिक्षक, डॉक्टर तक को अपना शिकार बना चुका है। यह शख्स खुद को एक बड़ा अधिकारी बताकर लोगों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। बताया जा रहा है कि यह शख्स 14 वीं पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था जो दिल्ली में एक विद्यालय में अध्यापिका है। महिला को इस नटवरलाल की पिछली शादियों का पता चल गया और उसने पुलिस में शिकायत कर दी। फिलहाल ओडिशा पुलिस ने इस नटवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी की पहचान रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन के रूप में हुई है। वह खुद को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अधिकारी बताता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स पर अधेड़ उम्र की, अकेली या तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस का कहना है कि यह शख्स वकील, शिक्षक, डॉक्टर और कई बड़ी शिक्षित और सपन्न परिवार की महिलाएं को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी का मकसद सिर्फ इन महिलाओं से शादी करने के बाद उनकी संपत्ति हासिल करना होता था। इस नटवरलाल को केरल पुलिस ने 2006 में 13 बैंकों से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया था। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने का वादा करके कई छात्रों को धोखा देने के बाद उसे हैदराबाद पुलिस की एक टास्क फोर्स ने भी गिरफ्तार किया था। उसने हैदराबाद के एक नर्सिंग होम के मालिक समेत छात्रों से करीब 2 करोड़ रुपये वसूले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *