हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली पाकिस्तानी जर्नलिस्ट जैनब अब्बास को भारत से निकाला गया बाहर

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

पाकिस्तान की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जैनब अब्बास को भारत से निकाल दिया गया है। आईसीसी ने भारत में होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए पाकिस्तानी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास को एंकर बनाया था। जैनब अब्बास भारत ICC वर्ल्ड कप 2023 में एंकरिंग करने आई थीं। लेकिन अब भारत से निकाले जाने के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएंगी। जैनब अब्बास के खिलाफ ये एक्शन उनके हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने की वजह से लिया गया है।

दरअसल एक भारतीय वकील विनीत जिंदल ने जैनब अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ये शिकायत जैनब के पुराने ट्विट्स को लेकर थी, जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। बताया जा रहा है कि जैनब अब्बास फिलहाल दुबई में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से तो दूर कर ही दिया गया है साथ ही भारत से भी बाहर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *