बेहद करामाती है यह पौधा, डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों में इसका सेवन होता है फायदेमंद

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

कई पौधों की पत्तियां, तने और जड़ का आयुर्वेद में काफी महत्व है। ये पौधे सेहत के लिए बेहद करामाती माने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। इन पत्तियों में कई गंभीर समस्याओं को खत्म करने की क्षमता होती है। इसका नाम गुड़मार है। गुड़मार के पत्ते, तने और जड़ों का आयुर्वेद में काफी महत्व है। इसका सेवन डायबिटीज के साथ अन्य बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। यह टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बेहद गुणकारी होता है।

गुड़मार के फायदे

डायबिटीज – गुड़मार की पत्तियां डायबिटीज के लिए बेहद करामाती मानी जाती हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए बेहद गुणकारी होता है। गुड़मार में ग्लूकोज लेवल को कम करने के गुण होते हैं और यह हाइपो ग्लाइसेमिया का रिस्क भी काफी कम करता है।

कोलेस्ट्रोल – गुड़मार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये कोलोस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। ये मीठा खाने की तलब को भी कम कर करता है।

पीलिया – गुड़मार का सेवन पीलिया के इलाज के लिए भी किया जाता है। तमिलनाडु के कुछ क्षेत्र की जनजातियां गुड़मार की पत्तियों का सेवन पीलिया के इलाज के लिए करती हैं।

पेट की दिक्कतें – गुड़मार की पत्तियों के सेवन से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें खत्म होती हैं। कब्ज में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

त्वचा – इसका सेवन त्वचा के लिए लाभकारी है। गुड़मार के सेवन से त्वचा संबंधित कई समस्याएं दूर होती हैं। गुड़मार का सेवन करने से त्वचा पर सफेद दाग की समस्याएं खत्म होती हैं।

ऐसे करें गुड़मार का सेवन

गुड़मार की पत्तियों का सेवन खाली पेट चबाकर कर सकते हैं। पत्तियों का सेवन करने के बाद एक गिलास पानी का सेवन करें। गुड़मार की पत्तयों का सेवन करने के एक घंटे बाद तक मिठास का स्वाद खत्म हो जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ शुगर लेवल कम होता है बल्कि यह शुगर लेवल को दिनभर बढ़ने भी नहीं देता है। गुड़मार की पत्तियों का सेवन रोजाना चबाकर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *