महिला के पति को बर्खास्त करने की धमकी देकर अपने ऑफिस में ही रेप करता था यह सीनियर आईएएस

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

नई दिल्ली/रायपुर। एक सीनियर आईएएस अफसर की करतूत से छत्तीसगढ़ शासन में खलबली मच गया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर जितेंद्र प्रसाद पाठक पर सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के बयान और आरोपों की जांच के बाद पुलिस ने पूर्व कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला के पति सरकारी कर्मचारी हैं, उन्हें बर्खास्त करने की धमकी देकर तत्कालीन कलेक्टर जितेंद्र प्रसाद पाठक महिला का रेप करता था। बताया जा रहा है कि एनजीओ में बड़ा काम दिलाने का प्रलोभन देकर यह सीनियर आईएएस अफसर पीड़ित महिला को अपने दफ्तर बुलाता था। इस दौरान उसने महिला का कई बार शोषण किया। यह सीनियर आईएएस अफसर महिला को अश्लील मैसेज भेजता था। यही मैसेज इस अफसर के लिए काल बन गया।

मामला एक सीनियर आईएएस अफसर से जुड़ा होने के कारण पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पीड़ित महिला का कहना है कि यह अफसर पति को प्रमोशन का झांसा देता था और अगर वह तैयार नहीं होती थी, तो नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देता था। महिला के साथ इस आईएएस अफसर ने कलेक्टर ऑफिस में ही 15 मई को भी रेप किया था। जांजगीर-चांपा की एसपी पारुल माथुर का कहना है कि पीड़िता के आरोपों के बाद उसकी सत्यता जांची गई, और फिर पूर्व कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल जांजगीर-चांपा के तत्कालीन कलेक्टर जितेंद्र प्रसाद पाठक का 26 मई को तबादला हो गया है। वर्तमान में आईएएस जितेंद्र प्रसाद पाठक संचालक भू-अभिलेख के पद पर पदस्थ हैं। महिला के आरोपों पर इस आईएएस अफसर की कोई सफाई नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस आईएएस अफसर को गिरफ्तार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *