भोजपुरी के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन



मुंबई। भोजपुरी के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि धनंजय मिश्रा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मुंह से अचानक खून आने के बाद उनका निधन हो गया। धनंजय मिश्रा भोजपुरी के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे। मनोज तिवारी का सुपरहिट गाना ‘रिंकिया के पापा’ इन्होंने ही कंपोज किया था। इसके अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय मिश्रा ने ही कंपोज किए हैं। सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स और उनके प्रशंसक धनंजय मिश्रा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन पर दुःख जताते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे छोटे भाई और वर्तमान भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार धनंजय मिश्रा का यू जाने से मुझे झटका लगा। मैंने अपने करियर में 4500 गाने गाए जिसमे 1500 गानों का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया था। भोजपुरी सिनेमा के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन की खबर सुनकर भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी तथा भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव ने शोक ब्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *