Basti News : इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब बस्ती जिले का भी बदल जाएगा नाम

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Basti Latest News | यूपी में इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब बस्ती जिले का नाम भी बदल जाएगा। 26 मई को जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव एक फिर जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को भेज दिया है। जिले का नाम बदलने में भारी भरकम खर्च का प्रस्ताव ही इसमें सबसे बड़ा रोड़ा था, जो अब दूर हो गया है। इस पर आने वाला खर्च अब सरकार नहीं बल्कि विभाग खुद वहन करेंगे। जिसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि बस्ती जिला बहुत जल्द वशिष्ठनगर हो जाएगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले कार्यकाल में दो जिलों का नाम बदला गया था। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में बस्ती जिले का नाम बदल कर वशिष्ठनगर किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। फिलहाल अब यह तय माना जा रहा है कि बस्ती जिला बहुत जल्द वशिष्ठनगर हो जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का कहना है कि जिले के सभी विभागों से सहमति प्राप्त करने के बाद बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस पर आने वाला खर्च अब विभाग खुद वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *