अकबर का दावा आपसी सहमति से बने थे संबंध, पत्नी का भी मिला साथ

नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाली महिला पत्रकार पल्लवी गोगोई के मामले में नया मोड़ आ गया है। यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व संपादक एमजे अकबर ने दावा किया है कि उनके और पल्लवी के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। एमजे अकबर का कहना है कि 1994 में पल्लवी गोगोई और मेरे बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे, जो कई महीनों तक चला। इन संबंधों की वजह से मेरे पारिवारिक रिश्तों में तल्खी आने लगी। इस वजह से हमनें संबंधों को खत्म करने का फैसला किया था।

वहीं दूसरी तरफ एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर भी अपने पति के बचाव में खुलकर सामने आ गयी हैं। मल्लिका अकबर का कहना है कि लगभग 20 साल पहले पल्लवी गोगोई ने हमारे परिवार में दुख और कलह की स्थिति पैदा कर दी थी। पल्लवी को मैंने अपने पति के साथ फोन पर हुई बातचीत से जाना। पल्लवी ने मेरे पूरे परिवार को दुख और पीड़ा में डाल दिया था। तुशिता पटेल और पल्लवी गोगोई अक्सर हमारे घर आते थे। हमारे साथ खाते-पीते थे। कभी यौन उत्पीड़न जैसी बात सामने नहीं आई। मैं नहीं जानती कि पल्लवी ऐसा झूठ क्यों बोल रही हैं लेकिन यह सरासर गलत है।

इससे पहले अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की पत्रकार पल्लवी गोगोई ने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ अखबार में एक कॉलम लिखकर पूर्व संपादक एमजे अकबर पर रेप का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *