अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं अभिनेत्री किम शर्मा

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और लिएंडर पेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपने सफल रिलेशन के बाद अब किम शर्मा और लिएंडर पेस बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किम और लिएंडर की यह शादी किसी भव्य समारोह की तरह आयोजित नहीं होगी। बल्कि दोनों बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक अभिनेत्री किम या उनके बॉयफ्रेंड लिएंडर की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि किम शर्मा और लिएंडर पेस जल्द ही अपने फैंस को अपनी शादी की गुडन्यूज दे सकते हैं। किम शर्मा और लिएंडर पेस को अपने इस रिश्ते लिए उनके माता-पिता का आशीर्वाद भी मिल चुका है। दोनों का यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर है। ऐसे में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि ये दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जायेगें।

दरअसल अभिनेत्री किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी ये शादी लंबी नहीं चल पाई और दोनों साल 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद किम शर्मा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ ही जोड़ा गया था। लेकिन अब किम पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे में दोनों के चाहने वाले इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *