टूट गए जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड, पिछले महीने सरकार के खजाने आए 1.68 लाख करोड़

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

देश में जीएसटी कानून लागू होने के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2022 में हुआ है। इससे पहले मार्च 2022 में भी रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन देखा गया था लेकिन अप्रैल का महीना सरकार के लिए काफी अच्छा रहा है। अपैल महीने में जीएसटी कलेक्शन ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार जीएसटी कलेक्शन किसी एक महीने में 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ है। यह आंकड़ा रविवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है।

वित्त मंत्रालय की तरफ जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में सरकार के खजाने में कुल 1,67,540 करोड़ रुपये आए हैं। जीएसटी लागू होने के बाद से एक महीने में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2022 में हुआ है। इससे पहले मार्च 2022 में भी रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ था। मार्च के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,42,095 करोड़ रुपये हुआ था। अर्थव्यवस्था के नजरिए से यह एक अच्छा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *