Amla Benefits | आंवला को अमृत फल कहा जाता है। यह विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। आंवला हमारे मेटाबोलिज्म, इम्युनिटी को बढ़ाता है। यह सर्दी-खांसी सहित वायरल और बैक्टीरिया संबंधी बीमारियों को भी रोकता है। लोग आंवले का अचार, मुरब्बा, कैंडी इसलिए खाते हैं, ताकि इससे उन्हें विटामिन सी मिल सके। हालांकि आंवला किसी भी तरह से खाने पर लाभदायक होता है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से खायेगें तो इसका पूरा लाभ मिलेगा। आंवले का पूरा लाभ लेने के लिए उसे कच्चा ही खाना चाहिए। आंवले को दांत से ही काटकर खाएं। आंवले को लंबे समय तक काटकर नहीं रखना चाहिए, इससे विटामिन सी का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। काटने के तुरंत बाद इसे खा लेना चाहिए। आंवले का भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे सुबह खाली पेट खाएं।
आंवला में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटमिन सी शरीर की इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। सर्दी-खांसी से बचने के लिए आंवला को ठंड के मौसम में जरूर खाएं। रोजाना आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है उन्हे इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही आंवला खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। आजकल अधिकतर लोग शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। आंवला इस तरह के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। महिलाओं को गर्भावस्था में आंवला खाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। आंवले में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

