उत्तर प्रदेश में योगी राज शुरू, यूपी के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी राज शुरू हो गया है। योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल राम नाइक ने योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी में दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नंद कुमार नंदी शामिल हैं।

राज्यपाल ने स्वतंत्र प्रभार वाले नौ राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलायी। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, सुरेश राणा, डा महेन्द्र सिंह, स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल, स्वतंत्र देव सिंह, उपेन्द्र तिवारी और अनिल राजभर ने शपथ ली।

राज्य मंत्रियों के रूप में गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, नीलकंठ तिवारी, मोहसिन रजा, गिरीश चंद्र यादव, बल्देव ओलख, मन्नू कोरी, संदीप सिंह और सुरेश पासी ने शपथ ली।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *