न्यूज़ चैनल के दफ्तर से गिरफ्तारी देना चाहता है विकास दुबे, नोएडा फिल्म सिटी छावनी में तब्दील

प्रमुख समाचार वायरल

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे किसी बड़े न्यूज़ चैनल के दफ्तर से अपनी गिरफ्तारी देना चाहता है। इसके लिए वह कभी भी वहां पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे इस समय नोएडा फिल्म सिटी के आस-पास ही मौजूद है। विकास दुबे को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वह बहुत डरा हुआ है तथा अपने आप को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इससे पहले यह ख़बर आई थी कि विकास दुबे के लोगों ने दिल्ली के कुछ वकीलों को फोन किए हैं। विकास दुबे एनकाउंटर से बचने के लिए दिल्ली या ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

वहीं दूसरी तरफ विकास दुबे को लेकर नोएडा में एलर्ट जारी हो गया है। विकास दुबे के नोएडा आने की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी तेज हो गया है। दरअसल चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसवालों की शहादत के मामले में फरार चल रहे यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे को यूपी पुलिस और एसटीएफ दिन-रात तलाश रही है। लेकिन अभी तक विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है। फरीदाबाद के एक होटल में उसके होने की आशंका थी, लेकिन वो वहां भी नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *