कानपुर कांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार



कानपुर कांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसवालों की शहादत के मामले में फरार चल रहे यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी जान बचाने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचा था। उसने महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगे कर्मियों को अपनी पहचान बताई और फिर मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर यह जानकारी दी। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर कांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *