Lakhimpur Kheri Violence: मंत्री पुत्र समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज, 8 लोगों की गई जान

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद माहौल तनावपूर्ण है। हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। कल हुई घटना में देर रात तक एक पत्रकार की भी मौत हो गई है। बताया गया कि पत्रकार रमन कश्यप हिंसा के दौरान घायल हो गए थे। निघासन निवासी कश्यप के निधन की पुष्टि उनके परिजनों ने की। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बेटे अजय मिश्रा के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा 14 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ किसान नेता राकेश टिकैत तो लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को सीतापुर में रोका गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। छत्तसीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व पंजाब के उप मुख्यमंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने का निर्देश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *