दिल्ली की इन महिला पत्रकारों के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने दर्ज किया FIR



नई दिल्ली। दिल्ली की दो महिला पत्रकारों के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा त्रिपुरा हिंसा के बाद के हालातों पर स्टोरी करने के लिए त्रिपुरा गयीं थीं। इन महिला पत्रकारों के मुताबिक उनके खिलाफ फोटिक रॉय पुलिस स्टेशन में IPC की तीन धारा 120 (B), 153(A), 504 के तहत FIR दर्ज किया गया है।

वहीं, महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। दोनों महिला पत्रकार ‘HW न्यूज़ नेटवर्क’ से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *