भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की कामयाबी में इस महिला का है बहुत बड़ा योगदान, इनके संघर्षों की कहानी आपको रूला देगी

एक नज़र इधर एक्सक्लूसिव जरूर पढ़ें

Khesari Lal Yadav | कहते हैं कि हर कामयाब आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनकी सफलता के पीछे काफी हद तक उनकी पत्नी चंदा देवी का भी हाथ है। चंदा ने हर कदम पर खेसारी लाल यादव का साथ दिया। खेसारी लाल यादव को करीब से जानने वाले लोग यह बताते हैं कि उनके सुपर स्टार बनने में सबसे ज्यादा संघर्ष उनकी पत्नी चंदा देवी ने किया है। एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल यादव परिवार चलाने के लिए अपनी मां और पत्नी चंदा देवी के साथ लिट्टी-चोखा बेचते थे। खेसारी लाल यादव के परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और इस संघर्ष में सबसे ज्यादा साथ चंदा ने दिया। यही वजह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार बनने के बाद भी वह अपनी पत्नी से सबसे ज्यादा प्रेम करते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का परिवार बेहद गरीब था। उनके पिता परिवार चलाने के लिए सुबह सड़कों पर चना बेचते थे और रात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे। खेसारी को गाने का शौक था और वह बतौर सिंगर अपना कैरियर बनाना चाहते थे। शुरूवाती दिनों में खेसारी ने बहुत संघर्ष किया। वह परिवार के साथ दिल्ली चले गए। परिवार चलाने के लिए खेसारी ने मां और पत्नी चंदा देवी के साथ लिट्टी-चोखा बेचना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने कुछ पैसे बचाए और अपना पहला एल्बम लॉन्च किया, जो बुरी तरह फ्लॉप रहा। इसके बाद उन्होंने गुड्डू रंगीला के घर में नौकर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। गुड्डू रंगीला उन दिनों भोजपुरी के फेमस सिंगर थे। खेसारी ने हार नहीं मानी और फिर दूसरा एल्बम लॉन्च किया, जिसे लोगों ने पसंद किया। खेसारी अपने कैसेट्स खुद बेचते थे।

खेसारी के संघर्ष में उनकी पत्नी ने खूब साथ दिया और आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं। वर्ष 2012 में खेसारी ने भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल‘ से डेब्यू किया और यहीं से उनकी किस्मत चमक गई। उन्होंने वर्ष 2012 से 2016 के बीच करीब तीन दर्जन से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। अब वो भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने ऐक्टर्स में से एक हैं। खेसारी लाल यादव इस समय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *