लोगों की मदद के लिए इस पत्रकार ने 800 करोड़ रूपये में बेच दिया अपना अवॉर्ड



रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव ने लोगों की मदद के लिए अपना अवॉर्ड 800 करोड़ रूपये में बेच दिया है। वर्ष 2021 में उन्हे नोबेल पीस प्राइज मिला था। उन्हें यह अवॉर्ड फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की प्रासंगिकता को बचाए रखने के लिए मिला था। रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव को यह अवॉर्ड फिलीपींस की जर्नलिस्ट मारिया रेसा के साथ मिला था। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक नोबेल पीस प्राइज जीतने वाले इस पत्रकार ने लोगों की मदद के लिए यह बहुत बड़ा कदम उठाया है। पत्रकार दिमित्री मुराटोव की इस समय पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।

रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव रूसी अखबार ‘द नोवाया गजेटा‘ के प्रधान संपादक हैं। पत्रकार दिमित्री मुराटोव ने रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के कारण बेघर हो गए यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इन शरणार्थियों की मदद के लिए रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव ने अपना अवॉर्ड 800 करोड़ रूपये में बेच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *