महिला क्लाइंट से फीस के बदले बनाता था संबंध, नामी वकील का सामने आया अश्लील वीडियो और फोटो

एक नज़र इधर जनचर्चा है प्रमुख समाचार

Agra News | आगरा के एक नामी वकील का अश्लील वीडियो और फोटो लीक हो गया है। इस अश्लील वीडियो और फोटो के सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वकीलों के बीच में यह चर्चा है कि यह नामी वकील अपने महिला क्लाइंट से फीस के बदले सेक्स करता था। इस वकील के अय्याशी का वीडियो सामने आते ही पूरे शहर में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस वकील का शनिवार को कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल हो गया। इस वकील की अय्याशी को देखकर लोग हैरान हैं।

चर्चा यह भी है कि इस वकील को कुछ लोग ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मामला न सुलझने पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं के साथ वीडियो और फोटो सामने आए हैं वो ज्यादातर हाई प्रोफाइल परिवारों की हैं और उनके अपने पति से विवाद चल रहे हैं। यह वकील महिलाओं को झांसे में लेकर उनके साथ गलत काम करता था। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *