बिहार में घर से इलाज करने निकला था डाक्टर, लड़की वालों ने अपहरण कर करवा दी शादी

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार वायरल

Begusarai News | बिहार के बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर सोमवार को अपने घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण करके मंदिर में शादी करवा दी गई। डाक्टर अब तक अपने घर नहीं लौटा है। डाक्टर के घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव का है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पिढ़ौली गांव के रहने वाले सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया। इस वीडियो में उनके बेटे सत्यम के साथ एक लड़की की शादी हो रही थी। वीडियो देखने के बाद घर वालों के होश उड़ गए। लड़के के घर वालों का आरोप है कि सोमवार दोपहर सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकला था। इस दौरान हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण करके उसकी शादी करा दी है।

लड़के के घर वालों ने तेघरा थाने में अपने बेटे के अपहरण कर शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, लड़का और लड़की को शादी के बाद घर वालों ने वहां से हटा दिया है। सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *