मुख्यमंत्री के निजी सचिव को महिला ने पत्रकार संग मिलकर हनी ट्रैप में फंसाने की रची थी साजिश

मुख्यमंत्री के निजी सचिव को हनी ट्रैप में फंसाकर रूपये वसूलने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने एक महिला और उसके पत्रकार साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह महिला हरियाणा के मुख्यमंत्री के निजी सचिव को हनी ट्रैप में फंसाकर 14 लाख रूपये वसूलना चाहती थी। महिला के साथ इस साजिश में एक पत्रकार भी शामिल था। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके पत्रकार साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख रूपया भी बरामद किया है।

वहीं, महिला का आरोप है कि मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह इस बारे में पुलिस को शिकायत देने ही वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला मुख्यमंत्री के निजी सचिव को पुलिस में शिकायत की धमकी देकर 14 लाख रूपये की मांग कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन के लिए पत्रकार ही बीच में मध्यस्थता कर रहा था।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *