50 लाख की रिश्वत लेते नगर निगम कमिश्नर गिरफ्तार

भोपाल। सतना नगर निगम के कमिश्नर सुरेंद्र कथूरिया को लोकायुक्त पुलिस ने 50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र कथूरिया को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पसंदीदा अफसर बताया जाता है। कथूरिया को कुछ महीने पूर्व ही उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था।

सुरेंद्र कथूरिया ने नक्शे के विपरीत बनाए गए निर्माण को नहीं तोड़ने के एवज में सिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ सुचित्रा अग्रवाल से 40 लाख रुपए कैश और 10 लाख के सोने की डिमांड की थी। डॉ सुचित्रा की शिकायत और सत्यता की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने कथूरिया के घर पर छापेमार कार्रवाई की, जिसमें 12 लाख रुपए नगद और 10 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया।

रीवा लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि सतना नगर निगम के कमिश्नर सुरेंद्र कथूरिया को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कथूरिया ने भरहुत नगर स्थित डॉ राजकुमार अग्रवाल के दो मंजिला मकान को तोड़ने के आदेश दिए थे। मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए कथूरिया ने डॉ अग्रवाल से 40 लाख रुपए नगद और एक किलो सोना मांगा था। डॉ अग्रवाल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इसकी एक किस्त के तौर पर 12 लाख रुपए और एक किलो सोना देना तय हुआ। सोमवार को जब संजय कथूरिया सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपए नगद और तीन बिस्किट के रूप में एक किलो सोना ले रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *