Sohail Khan and Seema Khan Divorce : 24 साल पहले घर से बगावत कर की थी शादी, फिर क्यों हो रहे हैं सोहेल और सीमा अलग पढ़िए पूरी कहानी

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरबाज खान के बाद सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का भी पत्नी सीमा खान से तलाक होने जा रहा है। दोनों शुक्रवार को तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 11 मई 2017 को अपने 18 साल लंबे रिश्ते का अंत कर दिया था। और अब सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने अपने 24 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

बताया जाता है कि सोहेल खान ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। इस दौरान सोहेल को सीमा सचदेव नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। यहीं सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था ।

इसके चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या‘ रिलीज हुई थी। उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने निकाह किया था। अब 24 साल बाद सोहेल और सीमा अपना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *