उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दर्ज की जीत

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिराथू विधानसभा सीट पर बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। यहां पर सपा की पल्लवी पटेल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को हरा दिया है। केशव प्रसाद मौर्या 6841 वोटों से चुनाव हार गये हैं। सिराथू विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई थी। सपा की पल्लवी पटेल को 105568 वोट मिला है। केशव प्रसाद मौर्य दूसरे स्थान पर थे उनको 98727 वोट मिला है। केशव प्रसाद मौर्य यहां से 2021 में चुनाव जीत चुके हैं। 2017 में भी यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *