गोरखपुर। महराजगंज जिले की पांच विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है। महराजगंज की बहुचर्चित नौतनवां सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने 90122 वोट पाकर जीत दर्ज किया है। सपा के कुंवर कौशल सिंह 74252 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। बसपा के अमन मणि को 45963 वोट मिला। सिसवा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रेमसागर पटेल चुनाव जीत गये हैं। सपा के सुशील टिबड़ेवाल यहां दूसरे स्थान पर थे। महराजगंज सदर सीट से भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया चुनाव जीत गये हैं। यहां निर्दल प्रत्याशी निर्मेष मंगल दूसरे स्थान पर थे। फरेन्दा विधानसभा सीट से भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह महज 1087 वोट से चुनाव हार गये हैं। यहां कांग्रेस के विरेन्द्र चौधरी चुनाव जीते हैं। पनियरा विधानसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेन्द्र सिंह चुनाव जीत गये हैं।
Maharajganj Election Result 2022: महराजगंज में भी बना रिकार्ड, 5 में से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा
