यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में सभी 9 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत हाशिल किया है। चर्चित चिल्लूपार सीट पर भाजपा के राजेश त्रिपाठी ने सपा के विनय शंकर तिवारी को हरा दिया है। कैम्पियरगंज से पूर्व मंत्री फतेहबहादुर, पिपराइच से महेंद्र पाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह भाजपा के टिकट पर एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। भाजपा ने चौरीचौरा, सहजनवां और खजनी में प्रत्याशी बदल दिया था। इन सीटों पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। सहजनवां से प्रदीप शुक्ला, खजनी से श्रीराम चौहान और चौरीचौरा से सरवन निषाद चुनाव जीत गए हैं।
Gorakhpur Election Result 2022 : गोरखपुर में सभी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा
