Deoria election result : मोदी-योगी लहर के सहारे देवरिया के भी हर सीट पर खिल गया कमल



गोरखपुर। मोदी-योगी लहर के सहारे देवरिया के सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद चुनाव जीत गये हैं। देवरिया सदर से भाजपा के शलभमणि त्रिपाठी भी चुनाव जीत गये हैं। शलभमणि त्रिपाठी को 105892 वोट मिला है। सपा के अजय प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर थे उनको 64894 वोट मिला है। पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी चुनाव जीते गये हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को 93508 वोट मिला है। सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी 64582 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे। रामपुर कारखाना से भाजपा के सुरेन्द्र चौरसिया भी चुनाव जीत गये हैं। भाटपाररानी से भाजपा प्रत्याशी सभा कुंवर भी चुनाव जीत गये हैं। सलेमपुर सुरक्षित सीट से भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम भी चुनाव जीत गयी हैं। बरहज सीट से भी भाजपा के दीपक कुमार मिश्रा चुनाव जीत गये हैं। दीपक कुमार मिश्रा को 85251 वोट मिला है। जबकि सपा के मुरली मनोहर जायसवाल दूसरे स्थान थे। मुरली मनोहर जायसवाल को 68107 वोट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *