हाथरस कांड में पत्रकार और राजनेता के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, चर्चा तेज

एक नज़र इधर जनचर्चा है प्रमुख समाचार

देश भर में चर्चा का विषय बने हाथरस कांड में एक पत्रकार और राजनेता के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कराया गया है। इस पत्रकार और राजनेता पर आपराधिक साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस FIR में पत्रकार और राजनेता दोनों का नाम अज्ञात है। FIR दर्ज होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाये जा रहे हैं इस FIR के बाद एक न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार और कांग्रेस के एक नेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि मीडिया जगत के कुछ लोग इस महिला पत्रकार के समर्थन में खड़े हैं। फिलहाल इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह केस हाथरस जिले के चंदप्पा थाने में दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि राजनेता ने पीड़िता के परिवार पर गलत बयान देने का दबाव बनाया था और उन्हें 50 लाख रुपये देने का वादा भी किया गया था। इसके साथ ही पत्रकार ने पीड़िता के भाई को यह कहा था कि वह अपने पिता को मीडिया में बयान देने के लिए मनाए। साथ ही वह अपने पिता को यह कहने के लिए कहे कि वह सरकार की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। FIR में पत्रकार और राजनेता दोनों का नाम अज्ञात है इसलिए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *