Russia Ukraine War Live : यूक्रेन में भयंकर तबाही, हर हाल में आज ही कीव छोड़ दें भारतीय

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। यूक्रेन का कहना है कि पिछले गुरुवार को आक्रमण शुरू होने के बाद से 14 बच्चों सहित 352 नागरिक मारे गए हैं इनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में रूसी तोपों ने कई रिहायशी इलाकों पर हमला किया है। वहीं यूक्रेन में अब भी हजारों भारतीय फंसे हैं। उनको निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से प्रयास जारी है। इस बीच जर्मनी, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे कई देशों ने यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने का फैसला किया है। वहीं भारत ने सोमवार को हुई यूएनएचआरसी की बैठक में फिर से मतदान से परहेज किया।

हर हाल में आज ही कीव छोड़ दें भारतीय

यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे भारतीयों को इंडियन एंबेसी की तरफ से सख्त एडवाइजरी जारी हुई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को आज ही छोड़ दें। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि ट्रेन या जो भी यातायात का साधन मिले उसे पकड़कर लोग कीव से आज ही निकल जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *