रेपिस्ट बाबा राम रहीम को 20 साल की जेल, 30 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की अलग-अलग सजा भुगतनी होगी। साथ ही कोर्ट ने रामरहीम पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के फैसले के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के वकील ने बताया कि राम रहीम को दो अलग अलग केस में 10-10 साल की सजा सुनायी गयी है। कोर्ट ने दोनों बलात्कार को अलग अलग मानते हुए दोनों केस में 10 -10 साल की सजा सुनायी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में 20 साल की सजा सुनते ही राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगा।

कोर्ट ने अपने फैसले में बलात्कारी राम रहीम सिंह पर 30 लाख जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की इस रकम में से इस केस की दोनों पीड़ित साध्वियों को 14-14 लाख देने होंगे। सजा सुनाए जाने के ठीक बाद चिकित्सकों ने राम रहीम का परीक्षण किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।

सजा के ऐलान के बाद हिंसा की आशंका के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने जिला जेल परिसर को चारों ओर से घेर लिया है। सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।

aisshpra 5

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *