इस महिला टीवी पत्रकार से अफेयर के चलते राजा भईया अपनी पत्नी को देना चाहते हैं तलाक, चर्चा तेज

एक नज़र इधर जनचर्चा है प्रमुख समाचार

उत्तर प्रदेश के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि एक महिला टीवी पत्रकार के साथ राजा भैया के अवैध संबंध हैं। इस महिला पत्रकार से अफेयर के चलते ही राजा भईया अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं। यह महिला पत्रकार कोलकाता में एक टीवी चैनल के लिए काम करती है।

महिला पत्रकार को लेकर मीडिया गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वर्ष 2015 में ही भानवी सिंह को राजा भैया और उस महिला टीवी पत्रकार के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। मोबाइल फोन अनलॉक मिलने पर भानवी सिंह को राजा भैया और टीवी पत्रकार की कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली थीं। भानवी सिंह ने दोनों के वॉट्सऐप चैट्स भी पढ़े थे। बताया जा रहा है कि इसका विरोध करने पर राजा भैया ने भानवी सिंह को बुरी तरह से पीटा था। इस दौरान उन्हे सर और सीने में गंभीर चोटें लगी थीं और पसलियां भी फ्रैक्चर हो गई थीं।

राजा भैया और भानवी की 1995 में शादी हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी, भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटी और दो बेटे हैं। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते बेहद खराब चल रहे हैं। भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहती हैं। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से वास्ता रखती हैं। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *