महेंद्र अरिदमन सिंह के बाद राजा भैया थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

लखनऊ। पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह के बाद निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो गया है। कहा जा रहा है कि राजा भैया बहुत जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। खबर है कि सपा के कई और विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ये विधायक भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।

इससे पहले अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगा है। आगरा में 2012 में समाजवादी पार्टी के अकेले अरिदमन ने ही जीत हासिल की थी। आगामी चुनाव के लिए मुलायम व अखिलेश, दोनों गुटों ने उनको प्रत्याशी बना रखा था। उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह भी दोनों की सूचियों में खेरागढ़ से प्रत्याशी थीं।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *