मिलिए देश के इन तीन बड़े पत्रकारों से, इनको स्टार बनाने में पत्नियों का है बड़ा रोल

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

आज हम देश के जिन तीन पत्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं ये किसी स्टार से कम नहीं हैं। टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में इन पत्रकारों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि इन पत्रकारों ने देश के तमाम लोगों को रातो रात स्टार बना दिया है लेकिन इन पत्रकारों को स्टार बनाने में इनकी पत्नियों का भी बहुत बड़ा रोल है।

सबसे पहले हम बात करते हैं इंडिया टीवी के संपादक रजत शर्मा का। रजत शर्मा देश के बड़े टीवी पत्रकार हैं। इनकी पत्नी का नाम रितु धवन है। रितु धवन इंडिया टीवी में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। रजत शर्मा का जीवन संघर्षों भरा रहा है। वर्ष 2004 में रजत शर्मा ने इंडिया टीवी की शुरूआत की थी। रजत शर्मा की सफलता में रितु धवन का बहुत बड़ा योगदान है। खुद रजत शर्मा सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार भी कर चुके हैं।

आइये अब बात करते हैं राजदीप सरदेसाई का। राजदीप सरदेसाई देश के बड़े टीवी पत्रकार हैं। राजदीप की तरह इनकी पत्नी सागरिका घोष भी देश की नामी पत्रकार हैं। राजदीप सरदेसाई तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। राजदीप सरदेसाई की सफलता में उनकी पत्नी सागरिका घोष का भी बड़ा योगदान है।

आइये अब बात करते हैं देश के जाने-माने टीवी पत्रकार रवीश कुमार का। रवीश कुमार देश के जाने-माने टीवी पत्रकार हैं। इनकी पत्नी का नाम नयना दास गुप्ता है। नयना दिल्ली के मशहूर लेडी श्रीराम कालेज में इतिहास की प्रोफेसर हैं। रवीश कुमार देश में अपनी अलग तरह की पत्रकारिता के लिए मशहूर हैं। वर्तमान समय में रवीश कुमार किसी स्टार से कम नहीं हैं। रवीश कुमार की सफलता में इनकी पत्नी नयना दास गुप्ता का बड़ा रोल है। खुद रवीश कुमार सार्वजनिक रूप से इसको स्वीकार भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *