रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्नब गोस्वामी पर एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। अर्नब गोस्वामी पहले ही टीआरपी स्कैम में भी घिरे हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 6ः30 बजे मुंबई के परेल में अर्नब के आवास पर पहुंचे और सभी प्रवेश और निकास मार्गों को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संपादकों निरंजन नारायणस्वामी और संजय पाठक को भी अर्नब के निवास में प्रवेश करने से रोक दिया। वहीं दूसरी तरफ अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पुलिस ने उनके सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें परिवार से बात तक नहीं करने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *