भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी के घर बेटी का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह खुशखबरी दी है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है।
