कई महिलाओं से है अवैध संबंध, विरोध करने पर जानवरों की तरह पिटता है थानेदार पति

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Lucknow News | उत्तर प्रदेश के एटा जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एटा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालात में भर्ती एक महिला ने अपने थानेदार पति पर जानवरों की तरह पीटने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति यूपी पुलिस में थानेदार है और उसे जानवरों की तरह पिटता है। महिला के मुताबिक उसके पति का कई महिलाओं से अवैध संबंध है। विरोध करने पर वह कई सालों से उसे लोहे की रॉड से पीट रहा है।

मामला एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पर थाना प्रभारी श्रवण कुमार निगम पर उनकी पत्नी एकता श्रीवास्तव ने गंभीर आरोप लगाया है। एकता का दावा है कि उनके पति के एक महिला कांस्टेबल से 11 साल से अवैध संबंध हैं। इसके चलते थानेदार पति उसे पिछले कई सालों से जानवरों की तरह पीटता है। एकता के मुताबिक बीती रात थानेदार पति ने उसको लोहे की रॉड से पीटा है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। एकता को गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *