यूक्रेन में फंसे भारतीय पोलैंड के रास्ते लौटेंगे भारत, यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना चेर्नोबल के न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम जान देकर रक्षा कर रहे हैं।

कीव में कर्फ्यू लगाया गया
यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कीव के मेयर ने इसका एलान किया है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय पोलैंड और हंगरी के रास्ते लौटेंगे
रूस-यूक्रेन संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यूकेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन में स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरक्षा मामलों संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक जारी है। विदेश सचिव ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित लेकर आना है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसमें पोलैंड और हंगरी के रास्ते भारतीय निकाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *