कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली सरसों का तेल, बहुत आसानी से जाने आपका तेल नकली है या असली

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

सरसों का तेल स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल जरूर होता है। सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है इसलिए इसकी मांग बहुत अधिक है। हालांकि बाजार में नकली सरसों के तेल की भी भरमार है। यह तेल स्वाद के साथ ही सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इस समय बाजार में इतने सारे तेल के ब्रांड्स मौजूद है कि इन सब के बीच असली-नकली का फर्क करना काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन आज हम आपको सरसों के तेल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जिससे की आप बिना किसी लैब टेस्ट के अपने घर पर 5 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपके तेल में मिलावट की गई है या नहीं..

ऐसे पता करें कि तेल शुद्ध है या नहीं..

सरसों के तेल में विशेष प्रकार की गंध आती है और उसका कलर भी गाढ़ा होता है लेकिन, बाजार में ऐसे केमिकल मौजूद हैं जिसके प्रयोग से नकली तेल में भी ओरिजिनल सरसों के तेल की तरह खुशबू आने लगती है और उसका रंग भी गाढ़ा हो जाता है। इसलिए रंग और खुशबू के आधार पर पहचान करना मुश्किल है। जानकार बताते हैं कि सरसों के तेल में पाम ऑयल का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। पाम ऑयल घी की तरह होता है और यह सरसों के तेल से काफी सस्ता होता है, इसलिए मिलावटखोर इसका उपयोग सबसे ज्यादा करते हैं। सरसों के तेल में मिलावट की पहचान के लिए आप उसका फ्रीजिंग टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा सा सरसों का तेल निकाल लें। उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। फिर बाहर निकाल कर देखें, अगर तेल जमा हुआ नजर आए, या अगर सरसों के तेल में सफेद धब्बे आने लगें तो समझ लीजिए कि तेल में मिलावट है। इस तरह से पाम तेल और असली सरसों के तेल का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही सरसों का तेल असली है या नकली, इसकी जांच करने के लिए अपने हाथों में थोड़ा तेल लेकर अच्छे से रगड़ लें। अगर तेल से कोई रंग निकले या केमिकल की बदबू आए तो तेल नकली हो सकता है।

सरसों का तेल खरीदते समय रखें यह सावधानी

आप सरसों का तेल जब भी खरीदने जाएं तो इन बातों का हमेशा ख्याल रखें कि वह अच्छे ब्रांड्स का हो। इसके साथ ही सरसों तेल पूरी से पैक्ड हो उस पर FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का सर्टिफिकेशन जरूर हो। जब भी तेल खरीदें FSSAI सर्टिफिकेशन वाला ही खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *