गोरखपुर जिले की सभी 9 सीटों पर खिल रहा है कमल, देखिए कौन किससे कितना है आगे

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

अभी तक के रूझानों के मुताबिक गोरखपुर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कमल खिलता दिख रहा है। जबकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर कमल खिला था।

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे
गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा 51400 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से शुभावती शुक्ला को 17368 वोट अभी तक मिला है।

कैम्पियरगंज विधानसभा भाजपा के फतेह बहादुर सिंह आगे
गोरखपुर जिले की कैम्पियरगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के फतेह बहादुर सिंह सबसे ज्यादा 42726 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से काजल निषाद को 31168 वोट, बसपा से चंद्र प्रकाश निषाद को 4089 वोट और कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार निषाद को 834 वोट अभी तक मिले हैं।

पिपराइच विधानसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र पाल सिंह आगे
गोरखपुर जिले की पिपराइच सीट पर भाजपा से महेंद्र पाल सिंह सबसे ज्यादा 56425 वोट पाकर आगे चल रहे हैं।
समाजवादी पार्टी से अमरेंद्र निषाद को 36444, बसपा से दीपक अग्रवाल को 12707 और कांग्रेस से सुमन चौहान को 638 वोट अभी तक मिले हैं।

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा के विपिन सिंह आगे
गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा से विपिन सिंह सबसे ज्यादा 75301 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से विजय बहादुर यादव को 68960 वोट अभी तक मिला है।

सहजनवा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप शुक्ला आगे
गोरखपुर जिले की सहजनवा विधानसभा सीट पर भाजपा से प्रदीप शुक्ला सबसे ज्यादा 24044 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से यशपाल रावत को 9540, बसपा से सुधीर सिंह को 9195 वोट अभी तक मिले हैं।

चौरी चौरा विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन के सरवन निषाद आगे
गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन से सरवन निषाद सबसे ज्यादा 45450 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से बृजेश चंद्र लाल को 22324, बसपा से वीरेंद्र को 10738 वोट अभी तक मिले हैं।

खजनी विधानसभा सीट पर भाजपा के श्रीराम चौहान आगे
गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा सीट पर भाजपा से श्रीराम चौहान सबसे ज्यादा 18831 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से श्रीमती रूपवती को 9254, बसपा से विद्यासागर छोटू को 7529 वोट अभी तक मिले हैं।

बांसगांव विधानसभा सीट पर भाजपा के विमलेश पासवान आगे
गोरखपुर जिले की बांसगांव विधानसभा सीट पर भाजपा से विमलेश पासवान सबसे ज्यादा 24194 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से संजय कुमार को 15100, बसपा से रानयन आजाद को 8610 वोट अभी तक मिले हैं।

चिल्लूपार विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेश त्रिपाठी आगे
गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट पर भाजपा से राजेश त्रिपाठी सबसे ज्यादा 32355 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से विनय तिवारी को 24485, बसपा से पहलवान सिंह को 19453 वोट अभी तक मिले हैं।

More from my site

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *