Election Result 2022: यूपी में फिर योगी, पंजाब में AAP, कांग्रेस साफ

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रुझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 398 में से 248 सीटों पर भाजपा आगे है। उत्तराखंड की 70 में से 43 सीटों पर भाजपा आगे है। पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है।

CM योगी आदित्यनाथ 37000 वोटों से आगे
गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ी जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। वे 37000 वोटों की बढ़त बना चुके हैं।

अखिलेश यादव करहल से जीत की तरफ
करहल विधानसभा सीट पर SP के प्रत्याशी अखिलेश यादव 18945 वोटों के अंतर से पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं BJP के प्रत्याशी प्रो. एस.पी. सिंह बघेल हैं।

सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य भी आगे
सिराथू विधानसभा सीट से केशव प्रसाद मौर्य 500 वोटों से आगे चल रहें हैं।

राजा भैया फिर आगे
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से शुरुआत में पिछड़ रहे राजा भैया अब आगे चल रहे हैं।

देवरिया सीट से शलभ मणि त्रिपाठी आगे
देवरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के शलभ मणि त्रिपाठी 19000 वोटों से आगे चल रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *