साहब! मां हमें रोज मारती पीटती है और चाकू गर्म करके दागती भी है..

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Gorakhpur News | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन मासूम बच्चियों ने अपनी मां के खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाया है। बच्चियों का आरोप है कि उनकी मां रोज उन्हे मारती पीटती है और चाकू गर्म करके दागती भी है। बच्चियों का दर्द जानकर पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।

ख़बरों के मुताबिक जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुई बाजार की रहने वाली तीन मासूम बहनें अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियां शनिवार को अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत लेकर सिकरीगंज थाने पर पहुंची थीं। बच्चियों के शरीर पर चोट के निशान थे। सिकरीगंज पुलिस ने बच्चियों की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।

बच्चियों का दावा है कि उनकी सौतेली मां उन्हें हमेशा प्रताड़ित करती है। 15 वर्षीय बड़ी बहन का कहना है कि उसके पिता शराबी हैं, 6 महीने पहले उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतली मां घर में आते ही उन्हें मारने पीटने लगी। वह उन्हे ढंग से खाना भी नहीं देती है। बच्चियों ने सौतेली मां पर चाकू गर्म करके दागने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *