गोरखपुर की बेटी काजल के गुनहगार कब जाएंगे जेल?

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

गोरखपुर। अपने पिता की पिटाई का वीडियो बनाते समय बदमाशों के गोली का शिकार हुई गोरखपुर की बेटी काजल अब जिंदगी की जंग हार चुकी है। उसके पेट में गोली फंसी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। काजल की मौत की खबर से इलाके के लोग बहुत दुखी हैं। काजल के गांव में मातम छाया हुआ है। इस मामले में नामजद आरोपियों को गोरखपुर पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। इसे लेकर भी लोगों में काफी आक्रोश है। अब हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है कि काजल के गुनहगार जेल कब जाएंगे। उधर, एस.एस.पी. गोरखपुर द्वारा आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

दरअसल गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में 20 अगस्त की रात बदमाशों की गोली से घायल काजल सिंह (17) की बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। काजल की मौत की खबर से पूरे इलाके के लोग दुखी हैं। लोग सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की वजह से लोगों का गुस्सा और बढ़ रहा है। गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में काजल के पिता राजू नयन सिंह की तहरीर पर विजय प्रजापति, उसके पिता सुभाष प्रजापति, मां सहित चार लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। अब काजल की मौत होने के बाद इसे हत्या में बदल दिया गया है। वहीं अभी तक पुलिस इस मामले में एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। काजल कौड़ीराम के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। काजल अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *