योगी सरकार का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में गोरखपुर के उप श्रमायुक्त सस्पेंड



लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात गोरखपुर के उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह पर पद का दुरुपयोग करके गैर-कानूनी तरीके से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि इस मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर राज्य सरकार ने उप श्रमायुक्त को सस्पेंड किया है।

ख़बरों के मुताबिक गोरखपुर के कारोबारी दीपक कुमार अग्रवाल ने कुछ दिन पहले उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया था। दीपक अग्रवाल ने सबूतों के साथ इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। प्रथम दृष्टया दीपक अग्रवाल के आरोप सही पाए जाने पर राज्य सरकार ने उप श्रमायुक्त को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *