गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ। गैंगरेप और यौन शोषण के आरोप में फरार अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे बलात्कार के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया था, लेकिन 27 फरवरी से ही गायत्री फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे थे। कल लखनऊ पुलिस व क्राइम ब्रांच ने अमेठी में छापा मारा था। वहां पर प्रजापति तो नहीं मिले थे लेकिन उन्हें शरण देने के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे अनुराग व भतीजे अनिल को हिरासत में ले लिया था।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन्हीं आरोपों के मद्देनजर अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी कर दिया था। गायत्री की बर्खास्तगी पर मुलायम नाराज हो गए थे। उनके दबाव पर अखिलेश ने बाद में गायत्री को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया था।

Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *