पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल (एलजी) होंगे। ख़बरों के मुताबिक जीसी मूर्मू के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू ने 31 अक्तूबर 2019 को उप राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। मनोज सिन्हा यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। हालांकि 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे जिसके चलते उनको इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा मंत्री रह चुके हैं उनके पास रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *