लेबनाम में हुए भीषण बम धमाके में यूपी की यह महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल

एक नज़र इधर प्रमुख समाचार मीडिया

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण बम धमाके में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला पत्रकार आंचल वोहरा भी घायल हो गई हैं। आंचल वोहरा को गंभीर चोटें आई हैं। धमाके के बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनके घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आंचल वोहरा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

आंचल वोहरा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। वह मेरठ में ही पली-बढ़ी हैं और उनका परिवार भी मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में रहता है। आंचल ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ की संवाददाता हैं जो बेरुत में रहकर मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया को कवर करती हैं। आंचल अल जजीरा के लिए भी लिखती हैं। इसके अलावा आंचल वोहरा कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ जुड़ी हुई हैं। जिस जगह धमाका हुआ है वहां से आंचल वोहरा का घर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। आंचल वोहरा ने ट्वीट कर अपने घायल होने और घर के क्षतिग्रस्त होने के बारे जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *