वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ FIR दर्ज, जनता को भड़काने का आरोप



देश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भ्रामक सूचना फैला कर जनता को भड़काने के आरोप में FIR दर्ज किया है। भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने यह FIR दर्ज किया है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि बीते कई माह से विनोद दुआ लगातार पूरे विश्व में भारत की छवि को खराब करने के साथ फर्जी सूचनाएं फैला रहे हैं।

दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में नवीन कुमार ने विनोद दुआ पर आरोप लगाया है कि वह यूट्यूब पर ‘‘द विनोद दुआ शो’’ के माध्यम से फर्जी सूचनाएं फैला रहे हैं। इसके साथ ही नवीन कुमार ने दुआ पर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान गलत रिपोर्टिंग करने का भी आरोप लगाया है। नवीन कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ भादंसं की धारा 290, 505 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *