महिला भाजपा नेता सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइकसवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमलावर कौन थे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *