दिल दहला देने वाली घटना: जमीन के विवाद में 6 लोगों की मौत

एक नज़र इधर जरूर पढ़ें प्रमुख समाचार

Deoria News | उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गई। ख़बरों के मुताबिक जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दुबे के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक प्रेम यादव आज सुबह उस जमीन पर गये थे इसी दौरान उनकी सत्यप्रकाश दुबे से कहासुनी हो गई। कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि सत्यप्रकाश दुबे और उनके समर्थकों ने प्रेम यादव की हत्या कर दी। जैसे ही प्रेम यादव की हत्या की खबर गांव में फैली उनके समर्थकों की भारी भीड़ सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंच गई और भीड़ ने सत्यप्रकाश के साथ ही उनके परिवार के अन्य चार सदस्यों की भी हत्या कर दी।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गांव समेत पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिर्फ 35 मिनट में 6 लोगों की हत्या हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *